ट्विशा शर्मा की मौत से जुड़ा बड़ा अपडेट आया सामने
भोपाल की चर्चित ट्विशा केस में अब नया मोड़ आ गया है। मामले को गंभीरता से लेते हुए NCW ने स्वतः संज्ञान लिया है। आयोग ने मध्यप्रदेश के मुख्य सचिव और डीजीपी को पत्र लिखकर मामले की तत्काल, निष्पक्ष और समयबद्ध जांच सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
NCW ने इस मामले में सात दिनों के भीतर कार्रवाई रिपोर्ट (ATR) प्रस्तुत करने को कहा है। आयोग द्वारा मांगी गई जानकारी में एफआईआर में लगाई गई धाराएं, आरोपी पति समर्थ सिंह की गिरफ्तारी की स्थिति, पासपोर्ट इम्पाउंड करने की कार्रवाई, सीसीटीवी फुटेज, कॉल रिकॉर्ड्स और फॉरेंसिक सबूतों की जांच से जुड़ी प्रगति शामिल है। इसके साथ ही आयोग ने स्पष्ट कहा है कि परिवार को किसी भी प्रकार की धमकी, दबाव या प्रताड़ना से सुरक्षा उपलब्ध कराई जाए।
NCW की सीधी निगरानी में आने के बाद इस केस को लेकर राजनीतिक और सामाजिक चर्चाएं भी तेज हो गई हैं।


