ट्विशा शर्मा को न्याय दिलाने सैनिको ने निकाली बाइक रैली
भोपाल l पूर्व सैनिकों ने आज भोपाल में बाइक रैली निकालकर ट्विशा शर्मा को न्याय दिलाने तथा मामले में दूसरा पोस्टमार्टम कराने की मांग की। उन्होंने तो मामले की जांच मध्यप्रदेश से बाहर स्थानांतरित करने की भी मांग की है ।
बाइक रैली में शामिल लोगों ने कहा कि वे ट्विशा शर्मा मामले से संबंधित मांगों का ज्ञापन राज्यपाल, मुख्यमंत्री और पुलिस महानिदेशक को सौंपने का प्रयास भी करेंगे। दर असल ट्विशा शर्मा के भाई भारतीय सेना में मेजर हैं।


