नर्मदापुरम। उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण विभागजिला नर्मदापुरम के 30 किसानों का दल मखाना की खेतीप्रसंस्करण एवं विपणन तकनीक सीखने हेतु बिहार राज्य के दरभंगा एवं पूर्णिया भेजा गया। किसानों ने इस दौरान मखाना उत्पादननवीन किस्मोंप्रसंस्करण एवं मार्केटिंग संबंधी विस्तृत जानकारी प्राप्त की।

गत दिवस किसानों ने राष्ट्रीय अनुसंधान केंद्र मखानादरभंगा का भ्रमण किया। यहां वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. मनोज कुमार ने मखाना उत्पादन की विधि पर विस्तार से जानकारी दी। तत्पश्चात प्रमुख वैज्ञानिक एवं इंचार्ज डॉ. इंदु शेखर सिंह ने मखाना से संबंधित अनुसंधाननवीन किस्मोंप्रति हेक्टेयर लागत एवं उत्पादन की जानकारी प्रदान की। वहीं डॉ. राहुल कुमार ने मखाना के प्रसंस्कृत उत्पादों से किसानों को अवगत कराया।

इसके अतिरिक्त प्रगतिशील कृषक श्री अमरेंद्र कुमार एवं श्री अमरजीत साहनी ने अपने प्रक्षेत्र पर किसानों को मखाना की खेती का प्रत्यक्ष अवलोकन कराया तथा मखाना से संबंधित किसानों के प्रश्नों एवं समस्याओं का समाधान किया। किसानों का दल दरभंगा से पूर्णिया भेजा गयाजहां कंपनी देहात के वेयरहाउस में किसानों को ग्रेडिंगसॉर्टिंगपैकिंग एवं मखाना कलेक्शन प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी गई। इस अवसर पर श्री अरुण प्रसाद वर्माश्री प्रियांशु ठाकुर एवं श्री मोहम्मद इरफान द्वारा किसानों को विस्तार से प्रशिक्षण प्रदान किया गया।

इस अध्ययन भ्रमण का उद्देश्य किसानों को मखाना की उन्नत खेतीप्रसंस्करण एवं विपणन की वैज्ञानिक जानकारी उपलब्ध कराना हैजिससे वे अपने जिले में इस फसल की संभावनाओं को समझकर आजीविका संवर्धन की दिशा में कदम बढ़ा सकें।