भोपाल। जन शिक्षा स्वास्थ्य कल्याण समिति द्वारा जिले के मेधावी विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने हेतु एक विशेष सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। यह समारोह जून माह के प्रथम पखवाड़े में आयोजित किया जाएगा, जिसमें  2026 में आयोजित 10वीं एवं 12वीं  बोर्ड परीक्षाओं में 85 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएगा।
साथ ही समिति ने 10वीं एवं 12वीं की परीक्षा में सम्मिलित सभी विद्यार्थियों को उनके परिणाम के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं, और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
समिति का उद्देश्य शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों का मनोबल बढ़ाना एवं अन्य छात्रों को भी प्रेरित करना है। इस पहल के माध्यम से समाज में शिक्षा के प्रति जागरूकता और सकारात्मक प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा मिलेगा।
समिति के अध्यक्ष नितिन कुमार गुप्ता ने बताया कि इस सम्मान समारोह में शामिल होने के लिए विद्यार्थी का मध्यप्रदेश बोर्ड, सीबीएसई या आईसीएसई बोर्ड से होना आवश्यक है, साथ ही विद्यार्थी ने भोपाल जिले के विद्यालय से परीक्षा उत्तीर्ण की हो तथा भोपाल का निवासी होना अनिवार्य है। एंट्री केवल गूगल लिंक के द्वारा ही स्वीकार्य की जाएगी।
उन्होंने आगे जानकारी देते हुए बताया कि सभी पात्र विद्यार्थी अपनी प्रविष्टियां समिति द्वारा दिए गए गूगल लिंक 
https://forms.gle/5dW3JFf63B9SvXZH8 के माध्यम से भेज सकते हैं।
अध्यक्ष नितिन कुमार गुप्ता ने यह भी बताया कि आयोजन समिति के संरक्षक के रूप में श्री मुकेश गोयल रहेंगे।
प्रविष्टि भेजने की अंतिम तिथि 15 मई 2026, रात 12 बजे तक निर्धारित की गई है।
चयनित विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम में शहर के गणमान्य नागरिक, शिक्षाविद् एवं समाजसेवी उपस्थित रहेंगे।
समिति ने सभी पात्र विद्यार्थियों एवं अभिभावकों से समय पर पंजीयन कराने का आग्रह किया है।
कार्यक्रम स्थल एवं तिथि की जानकारी 20 मई 2026 को सार्वजनिक की जाएगी। 10वीं एवं 12वीं के विद्यार्थियों की कुल प्रथम 400 प्रविष्टियों को ही शामिल किया जाएगा। चयन एवं अन्य सभी निर्णय लेने का अधिकार समिति के पास सुरक्षित रहेगा।

संपर्क 
नितिन कुमार गुप्ता 
अध्यक्ष
जन शिक्षा एवं स्वास्थ्य कल्याण समिति
9425609160
Email jssks2016@gmail.com

मुकेश गोयल 
कार्यक्रम संरक्षक 
9425004990