आलीराजपुर । मप्र शासन के निर्देशानुसार किसानों को उनकी सोयाबीन उपज का उचित दाम दिलाने के लिए भावांतर योजना के तहत खरीदी केन्द्र का शुभारंभ सांसद श्रीमती अनीता नागर सिंह चौहान द्वारा कृषि मंडी परिसर में किया गया । इस दौरान उन्होंने अपनी उपज लेकर आने वाले कृषकों का तिलक लगाकर एवं पुष्पमाला भेंट कर स्वागत किया । साथ ही कृषक हितैषी भावांतर योजना की जानकारी दी साथ ही उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि मंडियों में यह सुनिश्चित किया जाए कि किसी भी तरह से कृषकों को परेशानियों का सामना नहीं करना पड़े। उनके लिए पेयजल, शयन, पर्याप्त पार्किंग, समय पर खरीदी, समय पर तुलवाई, समय पर भुगतान आदि की व्यवस्था रहें । इस दौरान अनुविभागीय अधिकारी श्री तपीस पांडे , जिला पंचायत सदस्य श्री भदू जी पचाया, पूर्व मंडी अध्यक्ष श्री आजम सिंह अवासिया , प्रतिनिधि श्री गोविंदा जी गुप्ता सहित अनाज व्यापारी, कृषि विभाग एवं कृषि उपज मंडी के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।