भोपाल l अनुसूचित जाति कल्याण मंत्री श्री नागर सिंह चौहान ने प्रदेशावासियों को 79वें स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि आजादी का यह दिन हमें सामाजिक न्याय और समरसता का संदेश देता है। मंत्री श्री चौहान ने कहा कि अनुसूचित जनजाति के लोगों के लिये शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के अवसर सुनिश्चित करने का संकल्‍प लें। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में राज्य सरकार अनुसूचित जाति कल्याण के लिये पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।