आलीराजपुर। अनुसूचित जाति कल्याण मंत्री श्री नागर सिंह चौहान ने कहा है कि सरकार ग्रामीण क्षेत्रों के के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है जल संरक्षण एवं सिंचाई परियोजनाएं किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत करने में अहम भूमिका निभाएगी। मंत्री श्री चौहान गुरुवार को आलीराजपुर जिले के कट्ठीवाड़ा ब्लॉक के ग्राम मोरिया में मोरिया गांव बैराज निर्माण कार्य के भूमि-पूजन कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। 

मंत्री श्री चौहान ने कहा कि इन दोनों जल संरचनाओं से क्षेत्र में जल उपलब्धता बढ़ेगी, सिंचाई व्यवस्था सुदृढ़ होगी और किसानों को खेती के लिए पर्याप्त पानी मिलेगा। इससे फसल उत्पादन में वृद्धि होगी तथा किसानों की आय बढ़ने की प्रबल संभावना है। जिले के हर विकासखंड से लेकर ग्राम और फलियों तक विकासकार्यों में निरंतर कार्यरत हैं। सड़क पानी बिजली मकान, हर सुविधाएं निरंतर पूरे विधानसभा क्षेत्र में कोने कोने तक पहुंच रही।

मंत्री श्री चौहान द्वारा कट्ठीवाड़ा ब्लॉक के ग्राम मोरिया गांव बैराज के निर्माण कार्य जिसकी लागत 326.32 लाख रुपये है तथा कट्ठीवाड़ा ब्लॉक के ही ग्राम बिजोरिया में सुक्ता बैराज के निर्माण कार्य जिसकी लागत 362.92 लाख रुपए है का विधिवत भूमि-पूजन किया गया।

इन दोनों परियोजनाओं से क्षेत्र में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार होगा किसानों को पर्याप्त पानी उपलब्ध होगा तथा कृषि उत्पादन में वृद्धि होगी। ग्रामीणों ने बैराज निर्माण की सौगात मिलने पर मंत्री श्री चौहान का आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम के दौरान जनप्रतिनिधि, पंचायत सदस्य जल संसाधन विभाग के अधिकारियों सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।