भोपाल l सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन कल्याण उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण मंत्री श्री नारायण सिंह कुशवाहा ने स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह दिन हमें आज़ादी के लिए बलिदान देने वाले अमर शहीदों के त्याग और योगदान की याद दिलाता है। हमारा उद्देश्य समाज के प्रत्येक वर्ग को विकास की मुख्यधारा से जोड़ना और नशा मुक्त समाज के निर्माण के लिए प्रधानमंत्री मंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के संकल्प को पूरा करना है। इस अभियान में हम सब सक्रिय भागीदारी निभायें। नशा हमारे स्वास्थ्य, परिवार और समाज के लिए घातक है। आइए, हम सब मिलकर नशा मुक्त, स्वस्थ और सशक्त प्रदेश का निर्माण करें और स्वतंत्रता के मूल्यों को जीवन में अपनाएं।

श्री कुशवाहा ने कहा कि प्रदेश में उद्यानिकी फसलों के उत्पादन को बढ़ावा देने और उनके वैल्यू एडिशन के माध्यम से किसानों की आय दोगुनी करने के लिए राज्य सरकार निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने किसानों, उद्यमियों और युवाओं से आह्वान किया कि वे सरकार की योजनाओं का लाभ उठाकर राज्य को उद्यानिकी और खाद्य प्रसंस्करण के क्षेत्र में अग्रणी बनाएं। आइए, हम सब मिलकर समृद्ध, आत्मनिर्भर और सशक्त भारत के निर्माण में योगदान दें।