स्वास्थ्य राज्यमंत्री श्री पटेल ने समनापुर गौशाला में किया गौवर्धन और गाय का पूजन
रायसेन l लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा राज्यमंत्री श्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल द्वारा बरेली तहसील के समनापुर स्थित गौशाला में गौवर्धन और गाय का पूजन कर नागरिकों के लिए समृद्धि, स्वास्थ्य और कल्याण की कामना की गई। इस अवसर पर स्वास्थ्य राज्यमंत्री श्री पटेल ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश में सांस्कृतिक एवं धार्मिक परम्पराओं के संरक्षण को नया आयाम दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हमारी संस्कृति में गाय को माता का स्थान प्राप्त है। गौसंरक्षण हमारी संस्कृति और आस्था से जुड़ा है। प्रदेश में दुग्ध उत्पादन को बढ़ाने के लिए प्रमुखता से काम किया जा रहा है। जो लोग दुग्ध उत्पादन करना चाहते हैं, उन्हें भी शासन की और से अनुदान राशि दी जाएगी। इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि और अधिकारी भी उपस्थित रहे।



