फिल्मी स्टाइल में बीच सड़क से प्रेमी युगल का अपहरण, मचा हड़कंप
हरदा में उस समय हड़कंप मच गया जब एक प्रेमी युगल के अपहरण की चर्चा तेजी से फैली l दरअसल हवेली होटल के पास अचानक से दो गाड़ियां आकर रूकती हैं l एक काले कलर की गाड़ी होती है और दूसरी सफेद कलर की जिसमें से कुछ लोग उतरते हैं और प्रेमी युगल को गाड़ी में बैठकर ले जाते हैं l दिनदहाड़े फिल्मी स्टाइल में अपहरण से हरदा शहर में हड़कंप मच गया जैसे ही पुलिस के पास जानकारी पहुंची l पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले और अंततः पुलिस थाने में उन दोनों में से एक गाड़ी आकर रूकती है l उसमें से प्रेम युगल को बाहर निकाल कर पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है l पूछताछ के बाद ही सारे मामले का खुलासा होगा लेकिन दिन दहाड़े हुई अपहरण की घटना पूरे शहर में दिन भर से चर्चा का विषय बनी हुई है l पूरा मामला सुबह का बताया जा रहा है लड़के और लड़की दतिया के रहने वाले हैं और दोनों का घर एक दूसरे के आमने-सामने ही है दोनों घर से भाग कर आए हैं l


