आपरेशन कर लोगो की जान लेने वाले फर्जी डॉक्टर मामले से जुड़ा नया अपडेट
दमोह के मिशन हॉस्पिटल में फर्जी डॉक्टर के एम जान द्वारा हार्ट सर्जरी किए जाने और मरीजों की मौत के मामले में हाईकोर्ट ने सख्त रुख अपनाया है। जबलपुर हाईकोर्ट ने इस गंभीर प्रकरण में मिशन हॉस्पिटल के तीन संचालकों की जमानत याचिका खारिज कर दी है। इनमें प्रमुख आरोपी अजय लाल सहित तीन संचालक शामिल हैं। फर्जी डॉक्टर एम जॉन केम उर्फ नरेंद्र यादव से जुड़ा है, जो दमोह स्थित मिशन हॉस्पिटल में खुद को हृदय रोग विशेषज्ञ बताकर हार्ट सर्जरी करता था। जांच में सामने आया है कि आरोपी के पास न तो मान्य मेडिकल डिग्री थी और न ही हृदय शल्य चिकित्सा करने का कोई वैध पंजीकरण। इसके बावजूद वह मरीजों की सर्जरी करता था।



