पन्ना l "पूरा मामला पन्ना बस स्टैंड का है, जहाँ सिल्वर बस सर्विस की एक चलती हुई यात्री बस में एक नवयुवक डांस करते हुए रील बना रहा था। बस रफ्तार में थी, पीछे गाना बज रहा था और युवक अपनी धुन में मस्त था। लेकिन मामला तब बेहद गंभीर हो गया, जब स्टंट दिखाते-दिखाते यह युवक अचानक चलती बस से नीचे कूद गया। हालाकि उसे कहीं भी कोई चोट नहीं आई है l