भोपाल । मध्य प्रदेश में अपनी कर्तव्यनिष्ठा का परिचय देते हुए कानून व्यवस्था को बनाए रखने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देने वाले पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को सम्मानित करने के उद्देश्य से बुधवार को पुलिस मुख्यालय के पुलिस ऑफिसर्स मेस में डायरेक्टर जनरल्स कमंडेशन रोल (डीजीसीआर) अवॉर्ड सेरेमनी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में डीजीपी सुधीर सक्सेना ने विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाले 51 पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को प्रशस्ति-पत्र और डिस्क देकर सम्मानित किया।

            इस अवसर पर डीजीपी श्री सक्सेना ने कहा कि मैं सभी पुलिसकर्मियों के त्याग और लगनशीलता की सराहना करता हूं। हमारे पुलिसकर्मियों ने कर्तव्य पथ पर अडिग रहते हर प्रकार की चुनौतियों से लोहा लेते हुए अपराध पर नियंत्रण और नागरिक सुरक्षा के क्षेत्र में समर्पित भाव से जनसेवा की मिसाल कायम की है। आपकी इस सफलता में आपके परिवारवालों का भी महत्वपूर्ण योगदान है। आपने देशभक्ति-जनसेवा के सूत्रवाक्य को सार्थक किया है। उन्होंने कहा कि कमजोर वर्ग और महिलाओं के प्रति संवेदनशील रहते हुए अपराधों पर नियंत्रण करें।

पुलिसकर्मियों का मनोबल बढ़ाने के लिए ऐसे आयोजन आवश्यक - डीजीपी

पीएचक्यू की ऑफिसर्स मेस में आयोजित अलंकरण समारोह में डीजीपी श्री सक्सेना ने कहा कि मध्य प्रदेश के पुलिस विभाग ने अपनी स्थापना से अब तक की गौरवमयी यात्रा में प्रदेश में कानून व व्यवस्था, शांति, आपसी प्रेम और भाईचारे की परम्पराओं को अक्षुण्ण बनाए रखने में अविस्मरणीय योगदान दिया है। मध्य प्रदेश पुलिस को इस मुकाम तक पहुंचाने में एक से बढ़कर एक जांबाज अधिकारियों और जवानों की अहम भूमिका रही है। पुलिसकर्मियों के कार्य को सम्मानित किए जाने से उत्कृष्टता की संस्कृति को प्रोत्साहन मिलता है। प्रदेश के सभी पुलिस अधिकारियों और जवानों को इनसे प्रेरणा लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि पुलिस का व्यक्तिगत जीवन नहीं होता, हमें सदैव अपना कर्तव्य निभाने के लिए चुनौतियों के बीच कार्य करने के लिए तत्पर रहना पड़ता है। ऐसे में अच्छा कार्य करने वाले पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों का मनोबल बढ़ाने के लिए ऐसे आयोजन कर उन्हें सम्मानित और प्रोत्साहित किया जाना अत्यंत आवश्यक है। डीजीपी श्री सक्सेना ने कहा कि आज इस कार्यक्रम में सम्मानित 51 पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों के अतिरिक्त भी कई ऐसे पुलिसकर्मी हैं, जिन्होंने उत्कृष्ट कार्य किए हैं। मेरा सभी अधिकारियों से अनुरोध है कि ऐसे अधिकारियों व कर्मचारियों को चिन्हित कर अपनी-अपनी इकाई में पुरस्कृत किया जाए।  उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश के पुलिस विभाग द्वारा भी सभी पुलिस अधिकारियों व जवानों की दक्षता में वृद्धि के प्रयास के साथ ही कार्य के दौरान वातावरण को और बेहतर बनाने के भी प्रयास किए जा रहे हैं। आत्ममूल्यांकन कर पुलिस की कार्यक्षमता को बढ़ाने के लिए भी निरंतर प्रयास करते रहें और सदैव पूर्ण निष्ठा व लगन के साथ काम करते रहें। 

प्रदेश स्‍तर पर अलंकरण समारोह की शुरुआत हुई पिछले वर्ष से डायरेक्टर जनरल्स कमंडेशन रोल (डीजीसीआर)  प्रदान करना वर्दीधारी बलों की एक विशिष्‍ट परंपरा है, जिसमें बल का मुखिया अपनेअधिकारी/कर्मचारियों का मनोबल बढ़ाने के लिए उसके द्वारा किए गए उत्‍कृष्‍ट कार्यों को सार्वजनिक रूप से सम्‍मान देते हुए अलंकरण प्रदान करते हैं। इसी परंपरा का निर्वहन करते हुए डीजीपी श्री सक्‍सेना द्वारा वर्ष 2023 से इस अलंकरण को प्रदान करने के लिए एक भव्‍य समारोह का रूप दिया गया। इसके अंतर्गत समस्‍त चयनित अ‍धिकारी/कर्मचारियों को ससम्‍मान पुलिस मुख्‍यालय आमंत्रित कर एक गरिमामयी समारोह में समस्‍त वरिष्‍ठ अधिकारियों के समक्ष उक्‍त अलंकरण प्रदान किया जा रहा है। इसी कड़ी में नवंबर 2022 में उत्‍कृष्‍ट कार्यों में उत्‍तम प्रदर्शन करने वाले चयनित अधिकारी/कर्मचारियों को अलंकरण प्रदान किया गया।

      उल्‍लेखनीय है कि अलंकरण निम्‍न श्रेणियों में उत्‍कृष्‍ट कार्य करने पर प्रदान किया जाता है।

1.दस्यु विरोधी अभियान, नक्सल विरोधी अभियान एवं अन्य अभियानों के दौरान प्रशंसनीय उपलब्धियां प्राप्त होने पर।

2.15 वर्ष तक लगातार उत्कृष्ट एवं स्वच्छ अभिलेख होने पर ।

3.वाहन चालकों के लिए 15 वर्ष तक लगातार उत्कृष्ट एवं दुर्घटना रहित वाहन चालन करने पर।

4.अनसुलझे प्रकरण सुलझाने पर।

5.अन्य प्रशंसनीय कार्य करने पर।
 
नवंबर 2022 के लिए सम्मानित पुलिस अधिकारी और कर्मचारी

दस्यु विरोधी अभियान, नक्सल विरोधी अभियान एवं अन्य अभियानों के दौरान प्रशंसनीय उपलब्धियां प्राप्त होने पर…

   1. श्रीमती अर्चना कंषाना, आरक्षक (का. प्र.आर.), थाना अपराध शाखा, जिला ग्वालियर

15 वर्ष तक लगातार उत्कृष्ट एवं स्वच्छ अभिलेख होने पर …

   1. श्री आशीष खरे, जोनल पुलिस अधीक्षक, विशेष शाखा, जबलपुर

   2. श्री रूपेश कुमार द्विवेदी, अति. पुलिस उपायुक्त, जिला इंदौर

   3. श्री राजिन्दर सिंह वर्मा, उ.पु.अ. (रे), पी.अ.र.टी.एस., इंदौर

   4. श्री नरेन्द्र कुमार मिश्रा, निरीक्षक, कार्यालय जोनल पु.अ., वि.शा., जबलपुर

   5. श्री वीर विक्रम सिंह सेंगर, निरीक्षक (रेडियो), पुलिस रेडियो ट्रेनिंग स्कूल, इंदौर

   6. श्री अनिल कुमार राय, निरीक्षक (वि.स.बल), 8वीं वाहिनी, वि.स.वल, छिंदवाड़ा

   7. श्री हरेन्द्र कुमार चन्द्रायन, उ.नि. (रे), पी.आर.टी.एस., इंदौर

   8. श्रीमती माया मित्रा, उ.नि., आसूचना, जिला इंदौर

   9. श्री अनिल कुमार राय, उ.नि. (वि.शा.), वि.शा. पु.मु., भोपाल

   10. श्री रविकर्ण सिंह, स.उ.नि. (वि.स.बल), 6वीं वाहिनी, वि.स.वल, जबलपुर

   11. श्री कृष्ण मुरारी शर्मा, स.उ.नि. (वि.स.बल), मान. मुख्यमंत्री सुरक्षा, भोपाल

   12. श्री विजय सिंह चौहान, स.उ.नि., अपराध शाखा, जिला इंदौर

   13. श्री कर्णा बहादुर, प्र.आर. 160, 29वीं वाहिनी, वि.स.बल, दतिया

   14. श्री रूपचन्द्र भैरवे, प्र.आर. 288, आर.ए.पी.टी.सी., इंदौर

   15. श्री राजनाथ सिंह, प्र.आर., वि.शा. मुख्यालय, भोपाल

   16. श्री श्याम लाल यादव, प्र.आर. (का.स.उ.नि.), पी.आर.टी.एस., इंदौर

   17. श्री रमेश चन्द्र योगेश्वर, प्र.आर. (का. स.उ.नि.), आसूचना, इंदौर

   18. श्री वीरवल, प्र.आर. (का.स.उ.नि.), 24वीं वाहिनी, वि.स.बल, जावरा, रतलाम

   19. श्री राजकुमार, प्र.आर. 1355 (का. स.उ.नि.), रीडर टू अति.पु.अ., पुलिस लाईन,   जबलपुर

   20. श्री मुरेन्द्र प्रसाद दाहिया, प्र.आर. 1446 थाना सिविल लाईन, जिला जबलपुर

   21. श्री रामानंद माहू, प्र.आर. (वि.स.बल), मान, मुख्यमंत्री सुरक्षा, भोपाल

   22.  श्री गजेंद्र सिंह, प्र.आर. (का. म.उ.नि.) 5वीं वाहिनी, वि.स.बल, मुरैना

   23. श्री रामप्रकाश बघेल, प्र.आर. 02, 15वीं वाहिनी, वि.स.बल, इंदौर

   24. श्री सन बहादुर, आरक्षक (ट्रेड) 191, 26वीं वाहिनी, वि.स.बल, गुना

   25. श्री सुरेन्द्र प्रकाश तिवारी, आरक्षक (का.प्र.आर.) 14वीं वाहिनी, वि.रा.बल, ग्वालियर

   26. श्री सूबेदार सिंह तोमर, आरक्षक (ना. प्र.आर.), 5वीं वाहिनी, वि.स.बल. मुरैना

   27. श्री गोपाल बहादुर, आरक्षक 39, 2री वाहिनी, वि.स.बल, ग्वालियर

   28. श्री दिनेश शर्मा, आरक्षक 102, 17वीं वाहिनी, वि.स.बल. भिण्ड

   29. श्री ओम प्रकाश गोयल, आरक्षक 271, 14वीं वाहिनी, वि.स.बल, ग्वालियर

   30. श्री लोकेन्द्र सिंह, आरक्षक 708, 17वीं वाहिनी, वि.स.बल, भिण्ड

   31. श्री अवधेश कुमार शर्मा, आरक्षक 362, 14वीं वाहिनी, वि.स.बल, ग्वालियर

   32. श्री राकेश सिंह परिहार, आरक्षक, 14वीं वाहिनी, वि.स.बल, ग्वालियर

   33. श्री कमलेश्वर सिंह, आरक्षक 279, 17वीं वाहिनी, वि.स.बल, भिण्ड

   34. श्री लखन लाल मरावी, आरक्षक (का. प्र.आर.) 788, 8वीं वाहिनी, वि.स.बल, छिंदवाड़ा

   35. श्री प्रवीण पंवार, निरीक्षक (अ), आर.ए.पी.टी.सी., इंदौर

   36. श्रीमती लक्ष्मी कोष्टी, निरीक्षक (अ), कार्यालय जोनल पु.अ. वि.शा., जबलपुर

   37. श्री हिमांशु त्रिवेदी, सूबेदार (अ) (का. सहा. अधीक्षक), प्रशासन शाखा, पु.मु., भोपाल

   38. श्री सुरेश बाथम, निरीक्षक (अ) (का. उ.पु.अ. (अ)), प्रशासन शाखा, पु.मु., भोपाल

   39. श्री राजेश श्रीवास्तव, उ.नि. (अ), (का. सूबेदार (अ)), कार्यालय अ.म.नि. (प्रशासन)  पु.मु., भोपाल

   40. श्री अशोक कुमार पाण्डे, उ.नि. (अ), पु.म.नि. कार्यालय, जबलपुर

   41. श्री मोहम्मद सईद, उ.नि. (अ), प्रशासन शाखा, पु.मु., भोपाल

   42. श्री महेन्द्र कुमार शर्मा, उ.नि. (अ), कार्यालय अ.म.नि. (प्रशासन) पु.मु., भोपाल

   43. श्री देवेन्द्र सिंह रघुवंशी, उ.नि. (अ), कल्याण शाखा, पु.मु., भोपाल

   44. श्री शरद कुमार अहिरवार, उ.नि. (अ), कार्यालय अ.म.नि. (प्रशासन), पु.मु., भोपाल

वाहन चालकों के लिए 15 वर्ष तक लगातार उत्कृष्ट एवं दुर्घटना रहित वाहन चालन करने पर…

   1. श्री अशोक कुमार बौहरे, आरक्षक (चा.) (का.प्र.आर.) 326, 17वीं वाहिनी, वि.स.बल, भिण्ड

   2. श्री भूपेन्द्र सिंह परमार, आरक्षक (चालक) 1.32 (का. प्र.आर.), वि.स.बल, 5वीं वाहिनी,   मुरैना।

   3. श्री वशील भावर, प्र.आर. (का. स.उ.नि.) एम.टी., पुलिस लाईन, जिला खरगोन।

अनसुलझे प्रकरण सुलझाने पर…

   1. श्री पी. चिन्ना राव, प्र.आर. (का. स.उ.नि.), सायबर क्राईम, जिला भोपाल

अन्य प्रशंसनीय कार्य करने पर…

   1. श्री आशीष कुमार श्रीवास, प्र.आर. 229, थाना अयोध्या नगर, जिला भोपाल।

   2. श्री अभिमन्यु वर्मा, आरक्षक (का.प्र.आर.) 155, रक्षित केन्द्र, जिला शहडोल।