भोपाल के मिसरोद थाना क्षेत्र में एक वीडियो सुबह वायरल हुआ, जिसमें एक धर्म विशेष का व्यक्ति पानी में थूक कर उसे फलों पर छिड़कते हुए दिख रहा है। इसके बाद हिंदू संगठनों ने मौके पर जाकर जमकर हंगामा किया। पुलिस ने फल विक्रेता को हिरासत में ले लिया और नगर निगम ने क्षेत्र में फलों के ठेलों को हटा दिया। हिंदूवादी संगठनों ने पहले सड़क पर हंगामा किया, बाद में मिसरोद थाने पहुंचकर प्रदर्शन कर व्यापारी के खिलाफ धार्मिक भावनाओं को भड़काने का प्रकरण दर्ज कर गिरफ्तार करने की मांग की। पुलिस ने फल विक्रेता सहित दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस ने सलीम खान और एक अन्य फल विक्रेता को हिरासत में ले लिया। उनसे पूछताछ चल रही है। हालांकि, फल विक्रेताओं के खिलाफ कोई प्रकरण दर्ज नहीं किया गया है। फल विक्रेता का कहना है कि उसने पानी में फूंका है थूका नहीं है l  उसे पुलिस वायरल वीडियो की तस्दीक करने में जुटी है।