भोपाल। कमला नगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत भदभदा पुल से बड़े तालाब में डूबती हुई महिला नजर आने पर प्रधान आरक्षक रघुनाथ सिंह वर्मा एवं आरक्षक मनोहर सिंह बमनिया ने अदम्य साहस का परिचय देते हुए तालाब में छलांग लगाकर महिला के प्राणों की रक्षा की l उनके द्वारा किए गए सराहनीय कार्य के लिए डीजीपी कैलाश मकवाणा ने  प्रधान आरक्षक रघुनाथ सिंह वर्मा तथा आरक्षक मनोहर सिंह बामनिया को 10,000 तथा सहयोग करने वाले आरक्षक चालक बलराम नागपुरे को ₹5000 का नगद पुरुस्कार देने के आदेश जारी किए हैं l