भोपाल l  नगरीय विकास एवं आवास राज्यमंत्री प्रतिमा बागरी का मामला दिल्ली में पार्टी हाईकमान तक पहुंच गया है। उनके भाई और बहनोई शैलेंद्र की गांजा तस्करी मामले में गिरफ्तारी के बाद प्रदेश भाजपा संगठन भी नाराज  हैं। एक ओर जहां मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में  'नशे से दूरी है जरूरी' अभियान चल रहा है, जिसकी सराहना रायपुर में प्रधानमंत्री और गृहमंत्री की मौजूदगी में हुई, दूसरी ओर सरकार में बैठी राज्यमंत्री के परिवार का ऐसे गंभीर मामले में नाम आने से पार्टी की किरकिरी हो रही है। राजनैतिक गलियारों में चर्चा है  कि आने वाले समय में राज्यमंत्री बागरी को लेकर पार्टी संगठन बड़ा फैसला ले सकता है।