सतना से भ्रष्टाचार की पोल खोलने वाला एक वीडियो सामने आया है। इसमें देखा जा सकता है कि एक नई सड़क जरा सा पैर मारने से ही टूट गई। इस मामले के सामने आने के बाद सड़क निर्माण में लगे लोगों की आलोचना हो रही है और उनके खिलाफ एक्शन लेने की मांग की जा रही है।
इस मामले में मंत्री प्रतिमा बागरी ने एक्शन भी लिया है और कार्यपालन यंत्री को फटकार भी लगाई है। दरअसल सतना जिले के रैगांव में सरकारी निर्माण कार्यों में संविदाकार और अधिकारियों की मिलीभगत से किस तरह गुणवत्ता से समझौता किया जाता है, इसका ताज़ा उदाहरण सतना जिले के कोठी तहसील में देखने को मिला। 
पोड़ी-मनकहरी मार्ग (लम्बाई 3.00 कि.मी.) के नवीनीकरण के नाम पर खानापूर्ति की जा रही थी, जिसकी पोल आज औचक निरीक्षण में खुल गई। राज्यमंत्री प्रतिमा बागरी जब निरीक्षण के लिए पहुंचीं, तो सड़क की हालत देख विभागीय कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो गए।