सतना l नगरीय विकास एवं आवास राज्यमंत्री श्रीमती प्रतिमा बागरी ने सोमवार को ग्राम हरदुआ पहुंचकर पूज्य दादाजी स्व. श्री जीवनदास बागरी को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर पूर्व राज्यमंत्री रामखेलावन पटेल, रमाकांत गौतम, तारा पटेल, विजय पटेल, श्यामलाल गुप्ता, विजय तिवारी सहित जनप्रतिनिधि तथा स्थानीय जनों ने भी स्व. श्री जीवनदास बागरी के छायाचित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित किये।