PHE मंत्री श्रीमती उइके ने स्वतंत्रता दिवस पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी
मंडला l लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री श्रीमती संपतिया उइके ने स्वतंत्रता दिवस पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दीं। मंत्री श्रीमती उइके ने कहा कि यह दिन हमें आज़ादी के लिए बलिदान देने वाले अमर शहीदों के साहस, त्याग और बलिदान की याद दिलाता है। हमें उनके सपनों का भारत बनाने के लिए अपने-अपने क्षेत्र में ईमानदारी और निष्ठा से कार्य करने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि जल संरक्षण, स्वच्छता और जनस्वास्थ्य को प्राथमिकता देकर हम स्वस्थ और सशक्त समाज का निर्माण कर सकते हैं। उन्होंने जनता से आह्वान किया कि सभी नागरिक मिलकर स्वच्छ, नशा मुक्त और आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश के निर्माण में अपना योगदान दें और स्वतंत्रता के मूल्यों को अपने जीवन में अपनाएं।


