पंचायत से संसद तक महिलाओं को पहुंचाने का कार्य हमारी सरकार ने किया है
भोपाल । लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री संपतिया उइके ने सदन को संबोधित करते हुए कहा कि बेटियां अब नहीं रुकेंगी, बल्कि नया इतिहास रचेंगी। उन्होंने कहा कि पूरे देश की बहनें और माताएं संसद की ओर टकटकी लगाए देख रही थीं। केंद्र और राज्य सरकार ने महिलाओं को उनके अधिकार दिलाने के लिए लगातार काम किया है। त्रि-स्तरीय पंचायती राज व्यवस्था में हमारी सरकार ने 50 प्रतिशत आरक्षण सुनिश्चित किया है। पंचायत से संसद तक महिलाओं को पहुंचाने का कार्य हमारी सरकार ने किया है। आर्थिक, राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्रों में महिलाओं को आगे बढ़ाने के लिए सरकार निरंतर प्रयासरत है। आत्मनिर्भर भारत, लखपति दीदी, ड्रोन दीदी, स्टार्टअप इंडिया और स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से महिलाओं को सशक्त बनाया जा रहा है।


