भाजपा नेता के घर गोलीबारी, देसी बम से हमला, घटना के बाद क्षेत्र में दहशत
पश्चिम बंगाल में रविवार देर रात उत्तर 24 परगना जिले की भाटपारा सीट से भाजपा उम्मीदवार पवन सिंह के आवास के बाहर गोलीबारी की घटना हुई है, जिसमें केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल का एक जवान घायल हो गया। घटना के बाद इलाके में तनाव है और भाजपा और टीएमसी कार्यकर्ता आमने-सामने हैं। गोलीबारी की यह घटना रविवार रात हुई। यह घटना ऐसे समय हुई है, जब एक दिन बाद ही बंगाल में दूसरे चरण के लिए मतदान होना है। घायल जवान की पहचान योगेश शर्मा के रूप में हुई है, जो भाजपा उम्मीदवार पवन सिंह की सुरक्षा में तैनात थे। पवन सिंह, पुलिस ने बताया कि योगेश शर्मा के पैर में गोली लगी है और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पवन सिंह के आवास के पास फिर तनाव बढ़ गया, जहां देसी बम फेंके जाने और कम से कम एक राउंड फायरिंग होने का दावा किया गया।
वहीं भाजपा ने इन आरोपों से इनकार करते हुए कहा कि उसके समर्थकों को निशाना बनाया गया। पार्टी नेताओं ने आरोप लगाया कि टीएमसी समर्थित असामाजिक तत्वों की फायरिंग में सीआईएसएफ जवान घायल हुआ। फिलहाल तनाव की स्थिति को देखते हुए क्षेत्र में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है और मामले की जांच जारी है।


