मेंरा बाबू फोन नहीं उठा रहा है इसके बाद युवती का मोबाइल भी हुआ बंद
जुन्नारदेव से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है यहां पर कोटा खारी गांव की निवासी एक युवती ने डायल 112 पर फोन कर बताया कि उसका बाबू यानी बॉयफ्रेंड फोन नहीं उठा रहा है ,जब अंतिम बार उसकी बात हुई थी तो उसने आत्महत्या करने की धमकी दी थी l यह फोन रात्रि 8-9 के बीच आया था l इसके बाद पुलिस सक्रिय हुई युवक के गांव बर्रा पहुंची वहां कोटवार से संपर्क किया तो कोटवार ने बताया कि इस गांव में इस नाम का कोई युवक नहीं रहता l इसके बाद जब पुलिस ने युवती से संपर्क करना चाहा तो उसका मोबाइल भी बंद हो गया था l अब पुलिस असमंजस में है कि क्या यह कॉल पुलिस को परेशान करने के लिए किया गया था या फिर माजरा कुछ और ही है फिलहाल पुलिस चुपचाप पड़ताल में जुटी है l



