सागर ज़िले के मोतीनगर थाना परिसर में किन्नरों के दो गुटों में जमकर मारपीट हुई। दोनों पक्षों के किन्नरों ने थाने के अंदर ही एक-दूसरे के साथ गाली-गलौज और मारपीट शुरू कर दी। इस पूरे मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों की ओर से मामला दर्ज कर स्थिति को शांत करने की कोशिश की। दर असल यहां किन्नरों के दो गुटों में बधाई मांगने को लेकर जमकर विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्ष के किन्नर थाने पहुंच गए। इसके बाद दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर थाने के अंदर ही हमला कर दिया। पुलिस ने दोनों पक्षों को शांत कर मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।