प्राकृतिक खेती व फसल विविधीकरण ने कृषक बृजेन्द्र सिंह को बनाया धन धान्य

रीवा l प्राकृतिक खेती व फसल विविधीकरण कर कृषक बृजेन्द्र सिंह धन धान्य से परिपूर्ण हो गये हैं। उन्होंने अलग-अलग जमीन में सभी प्रकार की फसल उगाकर जहां एक ओर मुनाफा तो कमाया ही है वहीं दूसरी ओर स्वस्थ्य अनाज तो स्वस्थ्य इंसान का भी संदेश दिया है।
जिले के सिरमौर जनपद अन्तर्गत बीरखाम निवासी बृजेन्द्र सिंह ने फसल विविधीकरण कर वर्मी कम्पोस्ट व संतुलित रासायनिक खाद का प्रयोग करते हुए कम लागत में अच्छी कमाई की है। श्री सिंह बताते हैं कि फसल विविधीकरण से जमीन का स्वास्थ्य सुधरता है और प्राकृतिक खेती में गाय के मूत्र और गोबर से बनी खाद के प्रयोग से अनाज में पोषक तत्व रहते हैं जो इंसान को स्वस्थ्य रखने में मददगार होते हैं।
कृषक बृजेन्द्र सिंह ने प्रौद्योगिकी व नवाचार अपनाकर गैर रासायनिक, कम लागत और जलवायु लचीली खेती कर स्थानीय संसाधन के पौधों का रोपण करते हुए बाजार की आत्मनिर्भर कम की। उन्होंने कृषि आदान जैसे जीवामृत, बीजामृत, धन जीवमृत आदि अपने घर में ही तैयार किये। रासायनिक कीटनाशकों व कवकनाशी के स्थान पर अर्क बनाकर इसका उपयोग किया जिससे जमीन के साथ ही मनुष्य का भी स्वास्थ्य अच्छा रहा। उन्होंने प्रतिवर्ष 20 से 25 लाख रूपये के मुनाफे से अपना घर भी बनवाया और लोगों को प्राकृतिक खेती, खेत पाठशाला व तकनीकी नवाचार को अपनाने का संदेश भी दिया है। कृषक का मोबाइल नंबर 7771939890 है।