(कमलेश राय द्वारा)                            सागरl आगामी 12 अगस्त को सागर के बड़तूमा में संत शिरोमणि श्री रविदास महराज के भव्य मंदिर निर्माण के शिलान्यास एवं रहली विधान सभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत ढाना में विशाल आमसभा को संबोधित करने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आगमन हो रहा हैl इसी तारतम्य में कलेक्टेट सभा कक्ष में सागर जिले के प्रभारी मंत्री  अरविंद भदोरिया की अध्यक्षता में बैठक संपन्न हुई बैठक में वरिष्ठ कैबिनेट मंत्री गोपाल भार्गव लोकनिर्माण विभाग एवं कुटीर ग्रामोउद्योग मंत्री, भूपेंद्र सिंह ठाकुर नगरीय प्रशासन विभाग , गोविंद सिंह राजपूत राजस्व एवं परिवहन मंत्री, बिधायक शैलेन्द्र जैन, हीरा सिंह राजपूत अध्यक्ष जिला पंचायत सागर कलेक्टर दीपक आर्य एस पी अभिषेक तिवारी समस्त विभाग के आधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित थेl