अनूपपुर l  किसानों की समस्याओं के निवारण के लिए राजस्व महाअभियान 3.0 का संचालन राज्य सरकार द्वारा किया जा रहा है। अभियान के तहत कलेक्टर श्री हर्षल पंचोली के दिशानिर्देशन में राजस्व विभाग से जुड़ी किसानों की समस्याओं का निराकरण राजस्व अमले द्वारा किया जाकर नई एवं पुरानी समस्याओं का समाधान करने के साथ ही नामांतरण, खसरे और बटांकन जैसे मामलों का त्वरित निपटारा करने अभियान अंतर्गत कार्य हो रहा है। इस अभियान के दौरान किसानों के भूमि रिकार्ड को भी सही किया जा रहा है। पीएम किसान सम्मान निधि के पात्र कृषकों की ई-केवाईसी सेचुरेशन के तहत अभियान चलाकर लंबित मामलों का निराकरण किया जा रहा है। इस अभियान के तहत योजना से वंचित पात्र किसानों को भी जोड़ा जा रहा है। जिससे किसान को राजस्व से जुड़ी समस्याओं के समाधान के साथ ही खेती और सरकारी योजनाओं का उन्हें लाभ प्राप्त हो सकेगा।