टोक्यो में शोरिनजान दारुमा-जी मंदिर के मुख्य पुजारी रेव सेशी हिरोसे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दारुमा गुड़िया भेंट की, जो सौभाग्य का प्रतीक एक पारंपरिक जापानी गुड़िया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी दो दिवसीय जापान यात्रा पर हैं, इस दौरान वे 15वें भारत-जापान वार्षिक शिखर सम्मेलन में भी भाग लेंगे। जापानी कल्चर में इसे दृढ़ता, नवीनीकरण और आध्यात्मिक एकाग्रता का एक प्रतीक माना जाता है। इसके साथ एक खास जापानी मुहावरा भी जुड़ा हुआ है, जिसका अर्थ है, 'सात बार गिरो, आठ बार उठो'। असल में इस गुड़िया का डिजाइन ऐसा होता है कि इसे नीचे से धकेलने पर यह हमेशा सीधे खड़ी हो जाती है।