नई दिल्ली । प्रधानमंत्री मोदी ने राजग सांसदों को नवरात्रि से दिवाली तक "गर्व से कहो ये स्वदेशी है" थीम पर स्वदेशी मेले आयोजित कर भारतीय उत्पादों को बढ़ावा देने का निर्देश दिया। इसके साथ ही, उन्होंने जीएसटी सुधारों, विशेषकर जीएसटी 2.0 के लाभों को समझाने के लिए अपने निर्वाचन क्षेत्रों में व्यापारियों से संवाद करने और 20-30 सम्मेलन आयोजित करने को कहा, जिससे आत्मनिर्भर भारत की दिशा में प्रगति हो सके।