यूपी के बस्ती में पेट्रोल पंप पर एक युवक ने प्रधानमंत्री मोदी पर अभद्र टिप्पणी कर दी l इस मामले का वीडियो वायरल हुआ तो स्थानीय भाजपा नेताओं में आक्रोश फैल गया और वे थाने पहुंच गए l इसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की l इसी बीच आरोपी सोशल मीडिया पर सामने आकर माफी मांगने लगा, कहने लगा कि वीडियो मेरा नहीं है l एआई से बनाया गया है l