केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भोपाल स्थित निवास पर सुनी प्रधानमंत्री के मन की बात
भोपाल l आज भोपाल स्थित निवास पर केंद्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय कार्यक्रम 'मन की बात' की 134वीं कड़ी को सुना।
केंद्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री जी का प्रेरणादायक मार्गदर्शन सदैव हमें नई ऊर्जा प्रदान करता है, जनसेवा के पथ पर दृढ़ता से आगे बढ़ने और राष्ट्र निर्माण के कार्य में निरंतर जुटे रहने की प्रेरणा देता है।


