नई दिल्ली । केंद्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान राजनीति के माहिर खिलाड़ी माने जाते हैं l जब वे पत्नी साधना सिंह के साथ गुजरात दौरे पर पहुंचे तब  उन्होंने आदर्श गांव हणोल का दौरा कर ग्रामीणों के साथ जमकर गरब खेला। खुद कुएं से पानी खींचकर अपने साथ मौजूद केंद्रीय मंत्री मनसुख मंडाविया को पिलाया। इसके बाद वे खाट पर बैठकर मजे से चाय की चुस्कियां लेते भी नजर आए।