नीमच शहर के कैंट थाना क्षेत्र में एक दोपहिया चालक अक्सर स्टंट करता था l आसपास के लोग उसकी स्टंटबाजी से परेशान हो गए l ये स्टंटबाज एक बार पुलिस की गिरफ्त में पहले आ चुका है l उसके खिलाफ एफआईआर भी दर्ज की गई l इसके बाद भी वह आए दिन चौराहे पर स्टंटबाजी करता है l लोगों की शिकायत पर जब दो पुलिसकर्मियों ने उसका पीछा तो वह मारपीट पर उतारू हो गया l
मामले के अनुसार सौरभ पिता ताराचंद छाबड़ा (38) निवासी धनेरिया रोड चौराहे के बीचों-बीच अपनी स्कूटी खड़ी कर उसे टेढ़ा-मेढ़ा घुमाकर और थाली घुमाकर स्टंट कर रहा था, जिससे ट्रैफिक जाम हो रहा था l मौके पर ड्यूटी पर तैनात पुलिस जवान ने जब उसे खतरनाक स्टंट करने से रोका तो युवक भड़क उठा l स्कूटी सवार ने पुलिसकर्मी के साथ गाली-गलौज और अभद्रता की l