अवैध शराब की बड़ी खेप पकड़ाई ,तस्कर गिरफ्तार
गुना जिले के कुंभराज इलाके में पुलिस ने अवैध शराब की एक बड़ी खेप पकड़ी है। पुलिस ने एक कार में ले जाई जा रही अंग्रेजी और देशी शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। जब्त की गई शराब की कुल कीमत लगभग 65 हजार रुपए बताई गई है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर साका रोड स्थित मुक्तिधाम के पास घेराबंदी कर यह कार्रवाई की। आरोपी के पास से शराब परिवहन का कोई भी दस्तावेज नहीं मिला है।



