बॉलीवुड सुपरस्टार सनी देओल लंबे समय बाद अपनी पत्नी पूजा संग आए नजर
बॉलीवुड के सुपरस्टार पूर्व सांसद सनी देओल हाल ही में अपनी पत्नी पूजा देओल के साथ लंबे समय बाद पब्लिक में नजर आए, जिसके बाद दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। एयरपोर्ट पर दिखे इस कपल को देखकर फैंस काफी खुश नजर आए।
तस्वीरों में 68 साल के सनी देओल कैजुअल लुक में दिखाई दिए, वहीं उनकी पत्नी पूजा देओल की सादगी और खूबसूरती ने लोगों का दिल जीत लिया। सोशल मीडिया यूजर्स लगातार कमेंट कर रहे हैं कि “देओल परिवार की महिलाएं बेहद ग्रेसफुल हैं”। कई फैंस ने पूजा देओल की कम ही पब्लिक अपीयरेंस का जिक्र करते हुए उन्हें “नेचुरल ब्यूटी” बताया।
देओल परिवार हमेशा अपनी निजी जिंदगी को लाइमलाइट से दूर रखता है। यही वजह है कि जब भी सनी देओल अपनी पत्नी के साथ नजर आते हैं, फैंस के बीच तस्वीरें वायरल हो जाती हैं। दोनों की सादगी और बॉन्डिंग को लोग खूब पसंद कर रहे हैं।


