पन्ना जिले में अवैध डीजे संचालकों के खिलाफ पुलिस अधीक्षक निवेदिता नायडू के निर्देश पर एक सख्त कार्रवाई की गई है। पुलिस मुख्यालय भोपाल और हाईकोर्ट जबलपुर के कड़े आदेशों का पालन करते हुए, कोतवाली पुलिस ने बिना अनुमति और तेज आवाज में डीजे बजाने वाले 03 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ​यह कार्रवाई अलग-अलग स्थानों पर की गई, जिसमें डीजे संचालकों के होश उड़ गए। पुलिस ने कोलाहल नियंत्रण अधिनियम और मोटर व्हीकल एक्ट के तहत मामले दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की है।