अमरपाटन l ग्राम मझगवां से अंधविश्वास और झाड़फूंक का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला को “भूत भगाने” के नाम पर उसके ही रिश्तेदारों द्वारा जमकर  पीटा गया। घटना के दौरान महिला का पति भी मौके पर मौजूद था और और चुपचाप पत्नी को पिटते हुए देख रहा था। फरियादी 
रामफल लोनी ने शिकायत दर्ज कराई कि उसकी पत्नी राजकुमारी लंबे समय से बीमार रहती थी। इसी दौरान उनके रिश्तेदार गया लोनी ने कहा कि वह झाड़फूंक के जरिए महिला को ठीक कर सकता है। तब  रामफल अपनी पत्नी को लेकर गया के घर पहुंचा। वहां “इलाज” के नाम पर गया लोनी ने महिला को लात-घूंसों से पीटना शुरू कर दिया। स्थिति तब और बिगड़ गई जब सत्यम लोनी और बिटिला लोनी भी मौके पर पहुंच गए। बताया गया कि बिटिला ने महिला को पकड़ लिया, जबकि गया और सत्यम ने मिलकर उस पर लगातार हमला किया। पीड़ित महिला के हाथ, पैर और पीठ पर चोट के निशान पाए गए हैं। उसका इलाज अमरपाटन के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया गया। पुलिस ने मामले में एनसीआर दर्ज कर लिया है और दोनों पक्षों की शिकायतों के आधार पर जांच शुरू कर दी है l