MP - क्रॉस वोटिंग या विधायकों की अनुपस्थिति से ही राज्यसभा की तीसरी सीट जीत सकती है भाजपा
भोपाल l राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस के लिए चुनौतियां बढ़ती ही जा रही हैं। एक ओर जहां पार्टी के विधायक राजेंद्र भारती की सदस्यता खत्म हो गई है, वहीं, विधायक मुकेश मेहरोत्रा पर मतदान से कोर्ट की रोक ने कांग्रेस की रणनीति को झटका दिया है।पहले विधानसभा में कांग्रेस के पास 66 विधायक थे, लेकिन अब यह संख्या घटकर 63 रह गई है। कांग्रेस को सीट जीतने के लिए 58 वोट चाहिए । कांग्रेस के पास बहुमत से सिर्फ पांच वोट ज्यादा हैं, लेकिन कांग्रेस को क्रॉस वोटिंग का भी डर सता रहा है। वहीं, भाजपा की पास अभी 164 विधायक हैं। भाजपा के पास दो सीट के लिए जरूरी 116 वोट हैं, लेकिन तीसरी सीट के लिए उसके पास 47 ही वोट हैं। यानी तीसरी सीट पर कड़ा मुकाबला संभव है। भाजपा इस तीसरी सीट को भी जीतने की रणनीति पर काम कर रही है और इसके तहत कांग्रेस के कुछ विधायक या तो क्रॉस वोटिंग करेंगे या फिर वोटिंग के दौरान अनुपस्थित होंगे l राज्यसभा चुनाव में अभी हाल ही में दूसरे राज्यों में जो हुआ वही तस्वीर मध्य प्रदेश में भी देखने को मिलेगी l


