दिल्ली l पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री प्रहलाद सिंह पटेल ने भारतीय जनता पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं वरिष्ठ नेता डॉ. मुरली मनोहर जोशी  के निवास पर पहुंचकर उनके 92वें जन्मदिन पर शुभकामनाएं दीं तथा उनका आशीर्वाद और मार्गदर्शन प्राप्त किया।

इस अवसर पर मंत्री श्री पटेल ने डॉ. जोशी को नमन करते हुए कहा कि उनका लंबा सार्वजनिक जीवन आज भी चैतन्यता और प्रेरणा से परिपूर्ण है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं के जीवन में जब भी प्रश्न खड़े होते हैं, उनके समाधान के लिए श्रद्धेय डॉ. जोशी मार्गदर्शक के रूप में सदैव सामने रहते हैं। मंत्री श्री पटेल ने इसे सभी के लिए सौभाग्य बताया कि उन्हें डॉ. जोशी के 92वें जन्मदिन पर उन्हें प्रणाम करने का अवसर मिला।