नई दिल्ली - UIDAI ने PVC Aadhaar Card की ऑनलाइन फीस 50 रुपये से अब बढ़ाकर 75 रुपये कर दी है l इस नई कीमत में टैक्स और डिलीवरी चार्ज शामिल हैं, हालांकि माय आधार पोर्टल से कार्ड ऑर्डर करने की प्रक्रिया में कोई बदलाव नहीं किया गया है,इसकी नई कीमत 1 जनवरी, 2026 से लागू हुई है। लेकिन इसे ऑर्डर करने के प्रोसेस में कोई बदलाव नहीं हुआ है। आधार पीवीसी कार्ड, माय आधार पोर्टल या एम आधार ऐप के जरिए ऑनलाइन ऑर्डर किया जा सकता है। इस प्रक्रिया के लिए केवल आपका आधार नंबर पर्याप्त होता है। जब आप ऑनलाइन आवेदन करते हैं, तो पीवीसी आधार कार्ड स्पीड पोस्ट के माध्यम से सीधे आपके आधार के पते पर भेज दिया जाता है।