रायसेन l एक निजी स्कूल बेबी कान्वेंट जहाँ नर्सरी के बच्चों को ‘क से कबूतर’ की जगह ‘क से काबा’, ‘म से मछली’ की जगह ‘म से मस्जिद’ और ‘न से नल’ की जगह ‘न से नमाज’ पढा़या जा रहा था।  सूचना मिलने पर विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए बेबी कॉन्वेंट स्कूल पहुंच गए और जमकर विरोध प्रदर्शन किया। कई अभिभावक भी उनके साथ मौजूद रहे। विवाद उस समय भड़क गया जब विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने इस संबंध में प्रचार ईए कुरैशी से बात की तो उन्होंने कहा कि म से मंदिर तो म से मस्जिद भी पढ़ाया जा सकता है l इसके बाद विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता उग्र हो गए और उन्होंने जमकर विरोध प्रदर्शन किया। विद्यार्थी परिषद ने थाने में आवेदन देकर कड़ी कार्रवाई की मांग की है वहींं जिला शिक्षा अधिकारी को भी आवेदन दिया गया है जिसमें स्कूल की मान्यता समाप्त करने को कहा गया है l शिक्षा विभाग ने शिकायत मिलने पर जांच के लिए एक कमेटी बनाई है अगर शिकायत सही पाई जाती है तो स्कूल की मान्यता रद्द भी की जा सकती है l