भोपाल l राज्य सूचना आयोग में दो नए सूचना आयुक्त नियुक्त करने का फैसला किया गया है। सरकार ने पूर्व रजिस्ट्रार (फर्म एवं सोसायटी) आलोक नागर और आकाशवाणी के पूर्व कार्यक्रम प्रभारी राजेश भट्ट को इस पद के लिए चुना है। दोनों नामों को राज्यपाल की मंजूरी मिल चुकी है और जल्द ही उनकी नियुक्ति औपचारिक रूप से की जाएगी।इन नियुक्तियों का फैसला मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच हुई बैठक में लिया गया। बैठक में दोनों नामों पर सहमति बनने के बाद इन्हें अंतिम रूप दिया गया।