MP - तोड़फोड़ और आगजनी,शव को छिपाने की कोशिश, वाहनों में लगाई आग
सिंगरौली l अडानी कंपनी बंधौरा में एक श्रमिक की मौत के बाद शव को छिपाने के आरोप को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि नाराज श्रमिकों ने कार्यालय परिसर में आगजनी और तोड़फोड़ कर दी।
जानकारी के अनुसार, घटना के बाद बड़ी संख्या में एकत्र हुए श्रमिकों ने अडानी कंपनी परिसर में खड़ी कई गाड़ियों में तोड़फोड़ कर दी और कुछ वाहनों में आग भी लगा दी। स्थिति उस समय और तनावपूर्ण हो गई जब मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों और अधिकारियों के साथ भी धक्का-मुक्की व मारपीट की घटना सामने आई। बताया जा रहा है कि एक श्रमिक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद उसके शव को छिपाने की कोशिश का आरोप लगने पर श्रमिक भड़क उठे।


