डेढ़ साल के बेटे को गोद में लेकर पुल से गंगा में कूदा राहुल, पहले कूदी थी पत्नी
बिजनौर l नजीबाबाद के वेदविहार कॉलोनी में रहने वाला राहुल बीएसएफ में तैनात था। बीते 19 अगस्त को उसकी पत्नी ने गंगा नदी में छलांग लगा दी थी, जिसकी तलाश अभी तक चल ही रही थी कि पत्नी के वियोग से व्यथित होकर राहुल ने आज डेढ़ साल के बेटे को गोद में लिया और बैराज पुल से गंगा नदी में छलांग लगा दी। शादी के बाद से दोनों का जीवन सामान्य चल रहा था, लेकिन हाल ही में पति-पत्नी के बीच मनमुटाव बढ़ गया था। गंगा में छलांग लगाने की इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस और गोताखोर दोनों की तलाश में जुटे हुए हैं। परिवार में मातम पसरा है।



