गौहरगंज l आरोपी सलमान का अस्पताल में इलाज कराया जा रहा है। पुलिस हर पहलू की जांच कर रही है। इतने दिन सलमान कहा रहा? उसका किसने सहयोग किया? कैसे पहुंचा भोपाल? इन सभी महत्वपूर्ण तथ्यों पर जांच चल रही है। आरोपी आदतन अपराधी है। उस पर पहले से ही चोरी लूट मारपीट के कई मामले दर्ज हैं। वहीं दूसरी ओर गुस्साए लोग एनकाउंटर की मांग कर रहे हैं। लोगों का गुस्सा जस का तस बना हुआ है l पुलिस भी इस तथ्य से भली-भांति वाकिफ है सलमान को लेकर आने वाले समय में और भी कुछ बडे़ खुलासे हो सकते हैं l