भोपाल l यूपी विधानसभा चुनावों से पहले कांग्रेस पार्टी को बड़ा झटका लगा है। पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री नसीमउद्दीन सिद्दीकी ने अपने दर्जनों समर्थकों के साथ इस्तीफा दे दिया है। सिद्दीकी पश्चिमी यूपी में कांग्रेस के प्रांतीय अध्यक्ष के पद पर कार्यरत थे। उनके साथ ही लगभग 72 बडे़ नेताओं ने पार्टी छोड़ दी है, जिनमें लगभग दो दर्जन पूर्व विधायक शामिल हैं। सूत्रों के मुताबिक, सिद्दीकी कई मुद्दों को लेकर काफी समय से नाखुश थे।ऐसी भी खबरें थीं कि उन्होंने पहले राज्यसभा के लिए मनोनीत न किए जाने पर असंतोष व्यक्त किया था। पार्टी सूत्रों के अनुसार, राहुल गांधी की रायबरेली की हालिया यात्रा के दौरान नसीमउद्दीन सिद्दीकी को उनसे मिलने नहीं दिया गया। चर्चा है कि सिद्दीकी बहुजन समाज पार्टी में लौट सकते हैं।