युवक की मौत पर बवाल, रहा हाईवे जाम, दोनों तरफ लगी वाहनों की कतारें
रायसेन जिले के सुल्तानगंज बस स्टैंड चौराहे पर युवक की मौत के बाद हालात तनावपूर्ण हो गए, जहां परिजनों और ग्रामीणों ने शव रखकर करीब ढाई घंटे तक हाईवे जाम कर दिया। इस दौरान सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और यातायात पूरी तरह प्रभावित रहा।
जानकारी के अनुसार देगुवा गांव निवासी सरमन शिल्पकार के पुत्र आदित्य शिल्पकार ने पारिवारिक विवाद के बाद फांसी लगाने का प्रयास किया था। परिजन उसे तत्काल नीचे उतारकर सुल्तानगंज शासकीय अस्पताल लेकर पहुंचे। परिजनों का आरोप है कि अस्पताल में डॉक्टर मौजूद नहीं थे और न ही समय पर उचित इलाज व 108 एंबुलेंस की सुविधा मिल पाई, जिससे युवक की मौत हो गई।


