रायसेन जिले के दीवानगंज। भोपाल-विदिशा हाईवे 18 स्थित दाल मिल चौराहा दीवानगंज पर उस समय हड़कंप मच गया, जब किसानों ने नीरा वेयरहाउस में गेहूं तुलाई नहीं होने से नाराज होकर चक्का जाम कर दिया। देखते ही देखते हाईवे के दोनों तरफ करीब 3 किलोमीटर लंबी वाहनों की कतार लग गई, जिससे यातायात पूरी तरह ठप हो गया।
किसानों का आरोप है कि वेयरहाउस में सर्वर ऑपरेटर पैसे लेकर ट्रालियों को प्राथमिकता दे रहा है, जबकि सामान्य किसानों की ट्रालियां घंटों से खड़ी हैं। किसानों ने बताया कि वे पूरी रात जागकर स्लॉट बुक कर रहे हैं, लेकिन इसके बावजूद उनकी तुलाई नहीं हो पा रही।