भोपाल टीम ने विदिशा को हराकर जीता खिताब**
भोपाल। देश का हृदय मध्य प्रदेश और उसकी राजधानी झीलों की नगरी भोपाल के महाराणा प्रताप जागीराबाद शासकीय स्कूल में आज खेलो इंडिया वुमेंस शूटिंग बॉल टूर्नामेंट का भव्य आयोजन किया गया। इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में मध्य प्रदेश की 10 महिला टीमों ने भाग लिया।
फाइनल के निर्णायक मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए भोपाल महिला टीम ने विदिशा महिला टीम को 21/12 और 21/17 से हराकर खेलो इंडिया शूटिंग बॉल खिताब अपने नाम किया। मैच के दोनों सेटों में खिलाड़ियों ने दमदार खेल का प्रदर्शन कर दर्शकों का उत्साह बढ़ाए रखा।
टूर्नामेंट के दौरान कई विशिष्ट अतिथि उपस्थित रहे, जिनमें—
भोपाल शूटिंग बॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री राधेश्याम भार्गव, महाराणा प्रताप क्लब के अध्यक्ष कैलाश तवानी, हिमायतुल्लाह हाशमी, भानु भारद्वाज, पुरुषोत्तम रूपचंदानी,
शूटिंग बॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया के कोषाध्यक्ष जितेंद्र सिंह बघेल
भोपाल शूटिंग बॉल संघ की संरक्षक हिमांशी चौबे
महासचिव रोहित सिंह
प्रथम महिला विक्रम अवार्ड से सम्मानित हेमलता, रेखा, तबस्सुम, शानू
एकलव्य अवार्ड प्राप्त खिलाड़ी सिद्धि छतवानी, छवि, संजना, अदिति, इशिका, वंशिका
आदि प्रमुख रूप से सम्मिलित रहे।
सभी अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया और महिला खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दींl