भोपाल। राजधानी भोपाल के चार इमली स्थित अपने निवास पर राजगढ़ जिले की सारंगपुर विधानसभा से विधायक एवं कौशल विकास एवं रोजगार विभाग के स्वतंत्र प्रभार राज्य मंत्री श्री गौतम टेटवाल से प्रभार जिला उज्जैन एवं राजगढ़ जिले के भाजपा के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने सौजन्य भेंट की एवं  पुष्पगुच्छ देकर उनका  स्वागत किया। राजगढ़ जिले के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं में सांसद प्रतिनिधि जगदीश नागर, रघुराज जी, लखन परमार, संजय परमार, राजेंद्र एवं निखिल सारंगपुर एवं राधेश्याम यादव ब्यावरा भाजपा मंडल अध्यक्ष सहित उज्जैन जिले के तराना से जितेंद्र सिंह उमठ सरपंच, शेर सिंह राठौड़, नंदराम जाट, अजय सिंह चौहान सहित अन्य गणमान्यजन मौजूद रहे। मंत्री श्री टटवाल ने भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं से उनका हाल-चाल पूछ एवं उनकी समस्याओं को भी सुना।