26/11 आतंकी हमले के आरोपी कसाब को फांसी की सजा दिलाने वाले दिग्गज वकील उज्ज्वल निकम को राष्ट्रपति मुर्मू ने राज्य सभा के लिए मनोनीत किया है। उन्हें यह सम्मान कानूनी जगत में उनके बेहतरीन योगदान के लिए दिया गया है। 2024 के आम चुनावों में भाजपा ने उन्हें पूनम महाजन का टिकट काटकर मुंबई नॉर्थ सेंट्रल सीट अपना उम्मीदवार बनाया था। हालांकि वे जीत हासिल नहीं कर सके। 2016 में उन्हें पद्मश्री से सम्मानित किया गया।